फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट में अगले सत्र से कर सकेंगे पीएचडी, ये कोर्स होंगे शुरू

Sat, 26 May 2018 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट)  में नए शैक्षणिक सत्र से पोस्ट ग्रेजुएट, मास्टर लेवल और पीएचडी स्तर के कोर्स शुरू किए जाएंगे। निफ्ट संस्थान उन सभी संस्थानों में पहला संस्थान बन गया है, जहां इकट्ठे पांच डिग्री कोर्स शुरू किए हैं।

विज्ञापन



निफ्ट के कार्यकारी निदेशक सिविचन के मैथ्यू ने कहा कि संस्थान में छात्र वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विश्व भर में अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।

फैशन टेक्नोलॉजी में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की हरीश गुप्ता स्टार्ट अप प्रतियोगिता में निफ्ट के छात्रों की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में देश के 16 निफ्ट सेंटरों से 390 स्टूडेंट्स ने प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

विजेता टीम को दस लाख रुपये का नकद पुरस्कार

- फोटो : demo pic
विजेता टीम को दस लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। पांच जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के लिए काउंसलिंग शुरू है। मैथ्यू ने बताया कि 27 मई को मेडिकल कॉलेज टांडा के सभागार में बैच 2014 के पासआउट हो रहे 138 स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटी जाएंगी।

प्रदेश भाषा व संस्कृति विभाग की प्रधान सचिव पूर्णिमा चौहान छात्रों को डिग्रियां बांटेंगी। 26 मई को कैंपस में टैक्नोवा कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने चार वर्ष के कार्यकाल में किए शोध कार्यों को प्रस्तुत करेंगे।

इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में अग्रणी एक्सपोर्टर भी शिरकत करेंगे। 26 मई रात को टांडा के शोभा सिंह सभागार में फैशनोवा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी खुद तैयार परिधानों को पहनकर फैशन शो में हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर निफ्ट के संयुक्त निदेशक दिनेश रांगड़ा, एसोसिएट प्रो. शिप्रा शर्मा, मोलश्री सिन्हा, प्रो. प्रदीप मंडल, कमलजीत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें