फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU admission 2018: डीयू में बढ़ा अंग्रेजी का क्रेज, राजनीति शास्त्र से ईको पिछड़ा

Sat, 26 May 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du admission 2018
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन की रेस में अंग्रेजी ऑनर्स इस बार बढ़त बनाता जा रहा है। इस कारण से इस कोर्स की कट ऑफ में वृद्धि होने के आसार दिख रहे हैं। वहीं अब तक की आवेदन प्रक्रिया में आवेदन केमामले में बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र इकोनामिक्स ऑनर्स से आगे है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि साइंस कोर्सेज पर आट्स कोर्सेज भारी हैं। अब तक टॉप टेन कोर्सेज की सूची में एक भी कोर्स साइंस का नहीं है। अब तक आवेदन प्रक्रिया में अंग्रेजी ऑनर्स छात्रों की पहली पंसद बना है। डीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सात जून तक अभी यह प्रक्रिया चलनी हैं।

अब तक ऑनलाइन आवेदन के जो आंकड़े सामने हैं उसमें 52, 254 आवेदकों ने अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले को पहली प्राथमिकता दी है। टॉप टेन पंसदीदा विषयों में राजनीति शास्त्र ने बड़ी उछाल मारी है। अब तक के आवेदनों में दूसरे नंबर केलिए राजनीति शास्त्र के लिए 40, 509 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं ईको ऑनर्स 40, 492 आवेदन के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं लंबी छंलाग लगाते हुए बीए ऑनर्स जर्नलिज्म ने टॉप टेन पंसदीदा विषयों की सूची में दसवें स्थान पर जगह बनाई है। इस कोर्स के लिए अब तक 32, 398 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।   

दिल्ली विश्वविद्यालय में फार्मों की स्कैनिंग के बाद फार्मों के हो रहे विश्लेषण केबाद यही बात सामने आ रही है। कुछ हद तक पंसदीदा कोर्स की स्थिति साफ हो चुकी है, लेकिन बारहवीं के रिजल्ट के बाद यह स्थिति बदल सकती है। फिलहाल छात्र साइंस कोर्सेज में आवेदन करने में कम रुचि दिखा रहे हैं। ,
 

विज्ञापन

du admission 2018
बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री 29, 399 आवेदन के साथ ग्याहरवें स्थान पर है, जबकि बीएससी ऑनर्स फिजिक्स 28, 497 केसाथ 13 वें स्थान पर है।  आंकड़ों से पता चलता है कि छात्रों के बीच आट्र्स स्ट्रीम के विषयों पर क्रेज बढ़ा है। बीए प्रोग्राम पांचवेें स्थान पर है, बीए ऑनर्स इतिहास सातवें स्थान पर है।  
 
अब तक टॉप टेन विषय            आवेदन 

बीए ऑनर्स अंग्रेजी                52, 254 
बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र    40, 509 
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स       40, 492 
बीकॉम                                 39, 460 
बीए प्रोग्राम                          39, 168 
बीए एनसीवेब                      38, 397 
बीकॉम एनसीवेब                36, 372 
बीकॉम ऑनर्स                    35, 648 
बीए इतिहास ऑनर्स           34, 275 
बीए ऑनर्स जर्नलिज्म         32, 398 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें