फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला में पीजी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं शुरू

Wed, 22 May 2019 07:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू की शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए डीएस कार्यालय के तहत प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स में प्रवेश को बुधवार से प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन प्रदेश विश्वविद्यालय सहित प्रदेश में धर्मशाला मंडी और हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पहले तीन कोर्स की परीक्षा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


पहले दिन सुबह और शाम के सत्र में क्रमश: एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और एमएससी मैथ की प्रवेश परीक्षाएं हुईं। किसी भी केंद्र से परीक्षा संचालन को लेकर कोई शिकायत डीएस कार्यालय को नहीं मिली है। परीक्षाएं तय समय पर शांतिपूर्ण ढंग से हुईं। वीरवार को एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र और एमए इंग्लिश की प्रवेश परीक्षा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस बार बढ़ी पीजी में प्रवेश करने वालों की संख्या 

एचपीयू की ओर से डीएस कार्यालय के तहत चलाए जा रहे प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के लिए 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।

विवि के कंप्यूटर सेंटर से मिले आंकड़ों के मुताबिक आवेदनकर्ताओं की संख्या में बीते सत्र के मुकाबले एक हजार अधिक आवेदन आए हैं। विवि के संस्थानों और संबद्ध प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश को आए आंकड़ों का आना अभी बाकी है।

पीजी कोर्स के उपलब्ध इन आंकड़ों के मुताबिक अभी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने को लेकर प्रदेश के युवाओं में क्रेज है। विवि कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने माना कि आवेदनकर्ताओं की संख्या में एक हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें