फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMU एडमिशन विवाद, अब हाईकोर्ट लेगा फैसला

Wed, 14 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पिछले कई दिन से महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय में अपने बच्चों के एडमिशन के लिए दौड़ लगा रहे अभिभावकों ने अब हाईकोर्ट की शरण लेने की तैयारी कर ली है। अभिभावकों ने एक अस्थायी कमेटी बनाकर चंदा इकट्ठा कर कोर्ट में एमएमयू प्रबंधन की मनमानी को चुनौती देने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


बुधवार को अभिभावक हाईकोर्ट में प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ याचिका दायर कर दखल की मांग करेंगे। अभिभावक रजनीश राणा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन से लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना व अन्य अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की।

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की लेकिन हर तरफ से मामला जल्द सुलझने और कार्रवाई करने का आश्वासन मिला लेकिन अब तक एडमिशन नहीं हुआ। ऐसे में अब कानूनी सहारा लेना ही आखिरी उपाय है। राणा ने कहा कि जब तक कॉलेज प्रबंधन पहले से तय फीस पर एडमिशन लेने को राजी नहीं होता, तब तक लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें