फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी परीक्षा: हर केंद्र में एक महिला और पुरुष कर्मी की ड्यूटी

Fri, 15 Nov 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पटवारी भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए हर परीक्षा केंद्र में एक-एक महिला और पुरूष पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एसडीएम की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर पर एक उड़नदस्ता भी गठित किया गया है, जो 17 नवंबर को होनी वाली पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करेगा।

विज्ञापन


सूबे के सभी जिलों में 1193 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा देंगे। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा हर परीक्षा केंद्र में कम से कम एक-एक महिला और पुरुष कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा  कि पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए डिमांड के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें