फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग की वेबसाइट में खराबी, नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे अभ्यर्थी

Fri, 15 Nov 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अभ्यर्थियों के लिए सिरदर्द बन गया है। लेक्चरर अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र और कॉमर्स सहित अन्य विभागों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो रही है। कई अभ्यर्थियों की फीस बैंक से डेबिट होने के बावजूद भी फार्म में कन्फर्म नहीं हो रही है। आवेदनकर्ता कमीशन के टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अति देवी, कुसुमलता, उर्मिला, राजेश कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, हंस राज, कमलेश कुमारी का कहना है कि दो दिन से आवेदन करने के लिए साइबर कैफे के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आवेदन करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो रही है।

शिकायत करने के बावजूद वेबसाइट को सुचारु नहीं किया जा रहा है। आवेदनकर्ताओं का कहना है आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। आयोग ने कुछ दिन पहले दवा निरीक्षक और अन्य पदों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। उस समय भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा था। वेबसाइट में ऑनलाइन फीस की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए। 
विज्ञापन


आईटी विभाग के प्रोग्रामर प्रणव ने कंप्यूटर की विंडो और ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर फीस ऑनलाइन जमा नही हो रही है तो शिमला कार्यालय में आएं। डिप्टी सेक्रेटरी प्रदीप सूद ने बताया कि वेबसाइट को दुरुस्त करने के लिए आईटी विभाग को कहा गया है। समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें