अब केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने देशभर के सभी केंद्रीय विद्यालयों में इस बार ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण लेने के निर्देश जारी किए हैं। केवीएस ने इस बारे सभी केंद्रीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सर्कुलर जारी किया है।
जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला दिलाना होगा, उन्हें अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन स्कूल की वेबसाइट पर करना होगा। उसके बाद कांउसलिंग की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।