फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 1.37 लाख विद्यार्थी आज से देंगे स्नातक परीक्षाएं

Thu, 11 Apr 2019 12:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एचपीयू गुरुवार से स्नातक की ईयर और सेमेस्टर परीक्षाएं लेगा। इसके लिए प्रदेश में 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब एक लाख 31 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रों में प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं सहित स्टाफ की व्यवस्था कर दी है। केंद्रों या कॉलेजों से छात्रों के रोलनंबर सहित जो भी समस्याएं विवि को मिली हैं, उनका समाधान कर दिया गया है। किसी तरह की समस्या के लिए अलग स्टाफ लगाया है।

परीक्षा में नकल रोकने को दस से अधिक उड़नदस्ते औचक निरीक्षण करेंगे। विवि यूजी डिग्री कोर्स की पहली बार रूसा सीबीसीएस के तहत वार्षिक परीक्षा करवा रहा है। इसमें 46 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


पुराने लागू सेमेस्टर सिस्टम की रूटीन दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा में 85 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन यूजर आईडी के माध्यम से एडमिट कार्ड जेनरेट हो रहे हैं।

जिन परीक्षार्थियों के रोलनंबर जेनरेट नहीं हुए हैं, वे संबंधित कॉलेज से वेरिफिकेशन करवाने की प्रक्रिया पूरी करवाएं। छात्र परीक्षा से पूर्व रोलनंबर डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पहुंचें। केंद्र अधीक्षकों को उनके यूजर आईडी पर कट लिस्ट डाल दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें