फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों में शुरू होगी न्यूरो साइंस की पढ़ाई

Wed, 10 Apr 2019 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला प्रदेश के स्कूलों में न्यूरो साइंस एंड मेटा लर्निंग विषय की पढ़ाई शुरू करेगा। इसी सत्र से नौवीं कक्षा के विद्यार्थी नए वोकेशनल कोर्स में पढ़ाई कर सकते हैं। नौवीं कक्षा के विद्यार्थी इस वोकेशनल कोर्स में दाखिले ले सकते हैं। नौवीं और दसवीं में दो साल वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई करने का शिक्षा बोर्ड अलग प्रमाण पत्र देगा।

विज्ञापन


इसके अलावा जो विद्यार्थी नौवीं से जमा दो तक लगातार चार साल कोर्स को पढ़ेगा, उसे चार साल को अलग प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था रहेगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि इस सत्र से कई स्कूलों में न्यूरो साइंस एंड मेटा लर्निंग वोकेशनल कोर्स शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें