फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में आएगी गुणवत्ता, डीसी रखेंगे सरकारी स्कूलों पर नजर

Thu, 15 Dec 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अब जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से सरकारी स्कूलों पर कड़ी नजर रखने की तैयारी है। सरकारी स्कूलों का ढांचा सुदृढ़ करने और स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उपायुक्तों को विशेष जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। शिमला, हमीरपुर और बिलासपुर में उपायुक्त अपने स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। बीते दिनों होटल पीटरहॉफ में प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में इस मामले पर विस्तार से मंथन किया गया।

प्रयास और प्रेरणा कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिमला में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने प्रस्तुति भी दी। उन्होंने प्रेरणा कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार से मांग की है कि पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था बनाने के लिए उपायुक्तों की मदद ली जाए। विशेष कार्यक्रमों को उपायुक्तों की देखरेख में चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें