देश के प्रबंधन संस्थानों में दाखिलों के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से आयोजित होने जा रहे कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) के आवेदन में अब केवल एक दिन शेष है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वह तत्काल आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एआईसीटीई की ओर से देशभर में 28 जनवरी 2017 को सीमैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसकी आनलाइन आवेदन प्रक्रिया दस अक्तूबर 2016 को शुरू हुई थी। 15 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) देने से जो छात्र चूक गए हैं या फिर जिनका कैट का पेपर अच्छा नहीं रहा होगा, वह इसके बराबरी की सीमैट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैट से देश के आईआईएम में दाखिला मिलता है, जबकि बाकी सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सीमैट से एडमिशन मिलता है। खास बात यह है कि एआईसीटीई की वेबसाइट पर इसका ट्रायल टेस्ट भी मौजूद है।
जीपैट का भी आज आखिरी दिन
फार्मेसी कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट(जीपैट) के आनलाइन आवेदन का भी बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर के बाद आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह परीक्षा भी 28 जनवरी 2017 को आयोजित की जाएगी।
यह है वेबसाइट : www.aicte-india.org