बीएड कोर्स में सत्र 2019-20 में संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों को मैनेजमेंट कोटा में सौ आवंटित सीटों में नौ पर अपने स्तर पर दिए गए प्रवेश से संबंधित ब्योरा हर हाल में सोमवार तक निजी बीएड कॉलेजों को ऑनलाइन विवि को देना ही होगा। इसमें प्रवेश पाने वाले प्रशिक्षु का लाग इन आईडी सहित पूरा ब्यौरा मांगा गया है।
विवि कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश का कहना है कि अपने स्तर पर कॉलेजों की ओर से दिए गए प्रवेश के बाद प्रशिक्षु की जानकारी देनी होगी, तो ही उसे विवि में पंजीकृत कर बीएड की परीक्षाओं को देने के लिए पात्र माना जाएगा। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के समय आवंटित की गई हर कॉलेज की सौ में से 91 सीटों पर अभ्यर्थियों से आनलाइन ली गई 30040 की फीस में से विवि लेवी चार्जेज के रूप में 5040 विवि के खाते में रखने के बाद शेष 25 हजार की राशि को संबंधित कॉलेज के खाते में डालेगा । इसके लिए अधिकतम एक सप्ताह का समय रखा गया है।