फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कृषि विवि में प्रवेश के लिए अब 31 तक करें आवेदन, शेड्यूल जारी

Fri, 15 May 2020 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते अब कृषि विवि पालमपुर में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र 31 मई तक आवेदन कर सकेंगे। कृषि विवि पालमपुर के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के बीएससी आनर्स कृषि, बीवीएससी एंड एनिमल हसबैंडरी (वेटरनेरी) तथा अन्य मास्टर्स प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, पहले पंद्रह मई की तारीख तय की थी, लेकिन यह भी कहा था कि कोरोना संकट के चलते यह तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


कृषि विवि में बीएससी एग्रीकल्चर व पशु चिकित्सा (वेटरेनरी) में लिखित परीक्षा के माध्यम से करीब 160 सीटें भरी जाती हैं। इसके लिए करीब चौदह से पंद्रह हजार छात्र लिखित परीक्षा में भाग लेते हैं, जबकि अन्य कोर्सों में मेरिट के आधार चयन किया जाता है। कृषि विवि में प्रदेश, देश समेत विदेश के छात्र भी पढ़ाई करने आते हैं। उधर, कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि आवेदन की तारीख 31 मई तक कर दी गई है। छात्र अधिक जानकारी के लिए विवि की साइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें