उत्तर क्षेत्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों का पहुंचना शुरू हो गया है। बिलासपुर कॉलेज में 22 दिसंबर से शुरू होने जा रहे उत्तर क्षेत्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होने जा रहा है। स्पर्धा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिलासपुर कॉलेज मेजबानी के लिए तैयार है।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉक्टर प्रवेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभांरभ जिलाधीश बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर करेंगे, वहीं समापन कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान करेंगे। प्रतियोगिता में खेल जगत की नामी हस्तियां भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
23 दिसंबर को विशेष अतिथि के रूप में जूडो स्टार 2014 में कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक, जूनियर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता नवजोत चन्ना यहां पहुंचेंगे। 25 दिसंबर को आनंदेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक्स संघ बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।