फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! खाली लौटे अफसर, एडमिशन लेने कोई नहीं आया

Fri, 22 Jul 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर की ओर से आयोजित काउंसलिंग के पहले दिन एम-फार्मेसी में एक भी एडमिशन नहीं हुई। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान बड़ू में काउंसलिंग में आए विवि के अधिकारी और फार्मेसी कॉलेजों के अधिकारियों को एडमिशन के बिना ही बैरंग लौटना पड़ा। काउंसलिंग में फार्मेसी कॉलेजों का खाता तक नहीं खुल पाया।
विज्ञापन


अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी 25 और 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर काउंसलिंग का आयोजन करेगी। 25 जुलाई को आरक्षित श्रेणी, जबकि 26 जुलाई को अनारक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी। इस दौरान भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो 29 जुलाई को बी-फार्मेसी की मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।

वर्तमान में प्रदेश में बी-फार्मेसी के 14, जबकि एम-फार्मेसी के चार कॉलेज चल रहे हैं। बुधवार को जीपैट टेस्ट के आधार पर एम-फार्मेसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया था, लेकिन एक भी विद्यार्थी ने इस काउंसलिंग में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


हिप्र तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार विनय कुमार ने बताया कि जीपैट टेस्ट के आधार पर एम-फार्मेसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया था, लेकिन एक भी विद्यार्थी ने इस काउंसलिंग में भाग नहीं लिया। अब 25 और 26 जुलाई को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें