फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी के लिए तीसरी मेरिट सूची आज

Fri, 22 Jul 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में विभिन्न पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ पहुंच रही है। दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद विभिन्न विभागों में मेरिट के आधार पर दाखिले किए जा रहे हैं। इसके साथ शुक्रवार को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रमुख विषयों में जूलोजी, केमिस्ट्री, बाटनी को पाने में विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है। 
विज्ञापन

पीजी विभागों के अधिकांश विभागों में आधी सीटें भर ली गई हैं। इकनामिक्स विभाग के एचओडी प्रो. एफके सूदन का कहना है कि विभाग में कुल 34 ओपन सीटों में से 25 सीटें भर ली गई हैं। अन्य दो मेरिट सूचियों में बची हुई सीटें भी भरी जाएंगी। इसके बाद आरक्षित उम्मीदवारों के लिए सूची जारी होगी। जम्मू विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पहुंचे छात्र नवीन शर्मा ने कहा कि उनका दाखिला होने के साथ अब उच्च शिक्षा की पढ़ाई की तरफ ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उनके साथ अन्य कई साथियों ने भी दाखिला लिया है। पीजी विभागों में फ्रेशर विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कई तैयारियां की गई हैं। सभी विभागों में सीटें भरने के साथ विद्यार्थियों से विवि कैंपस गुलजार होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें