फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां निकली थी सरकारी नौकरियां, मगर नहीं मिले योग्य उम्मीदवार

Wed, 07 Dec 2016 09:44 AM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को क्रेन ऑपरेटर और मेकेनिक (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए कोई भी पात्र उम्मीदवार नहीं मिला है। पात्र अभ्यर्थी न मिलने और साक्षात्कार को बुलाए अधिकतर अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने के कारण कोई पद नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन विभाग में क्रेन ऑपरेटर के तीन पदों को भरने के लिए आयोग ने 20 मई, 2016 को आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए 32 अभ्यर्थियों  ने आवेदन किया। इन्हें 18 नवंबर को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

इनमें से 15 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए नहीं पहुंचे, जबकि शेष 17 अभ्यर्थी न्यूनतम योग्यता पूरी नहीं कर पाए। इसके चलते क्रेन ऑपरेटर के तीनों पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए भी नहीं मिले उम्मीदवार

प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में मेकेनिक (इलेक्ट्रिकल) के एक पद को भरने के लिए भी आयोग ने 20 मई, 2016 को आवेदन आमंत्रित किए थे।

इसके लिए 29 पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार का आयोजन 17 से 18 नवंबर को किया गया, लेकिन साक्षात्कार में 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शेष 14 अभ्यर्थी पात्र योग्यता पूरी नहीं कर पाए हैं। इसके चलते यह पद भी नहीं भरा जा सका है।

उधर, बोर्ड के सचिव विजय कुमार का कहना है कि क्रेन ऑपरेटर और मेकेनिक (इलेक्ट्रिकल) का कोई पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद नहीं भरे जा सके हैं। संबंधित दोनों विभागों को कोई पात्र अभ्यर्थी न मिलने बारे सूचित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें