उधर, पंचकूला एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ ओपी सिंह ने बताया कि शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा ने निदेशक उच्च शिक्षा के माध्यम से स्कूल प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया है। प्रधानाचार्य 31 अक्तूबर तक सोसायटी को मेधावी बच्चों के नाम भेज सकते हैं। इससे पूर्व सोसायटी शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए सरकार के माध्यम से दिसंबर में नीट के लिए विशेष कोचिंग कैंप लगाएगी।
सोसाइटी हर साल देती है गरीब बच्चों को कोचिंग
पंचकूला एजूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सोसायटी हर साल गरीब बच्चों को नीट की एक माह तक मुफ्त कोचिंग देती है। अब तक 500 से अधिक गरीब बच्चों को एमबीबीएस बना चुके हैं। कैंप में बच्चों को केवल रहने और खाने का खर्च देना पड़ता है, जबकि कोचिंग सहित पाठ्य सामग्री सोसायटी निशुल्क उपलब्ध करवाती है।