फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए परीक्षा 19 अप्रैल को, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 14 Jan 2020 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग ने सेना में एनडीए के फार्म ऑनलाइन भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एनडीए में 418 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित की गई है। 28 जनवरी शाम 6 बजे तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 19 अप्रैल को लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में लिखित परीक्षा के लिए शिमला को केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


जून माह में लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए फीस नहीं ली जाएगी। फीस डेबिट और नेटबैंकिंग के माध्यम से देनी होगी। लिखित और एसएसबी परीक्षा 900 अंक की होगी।

लिखित परीक्षा की मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी के लिए बुुलाया जाएगा। अभ्यर्थी एनडीए के फार्म भरने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने लोक मित्र केंद्रों पर फार्म भी ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा दी है। कॉमन सर्विस सेंटर के समन्वयक लक्की पुरी ने बताया कि कम शुुल्क देकर अभ्यर्थी अपने नजदीक के लोकमित्र केंद्र में फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें