फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विवि की स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 27 Jun 2019 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नौणी विवि ने 16 जून को हुई स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीईई-2019) का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश के 4279 से अधिक छात्रों ने विश्वविद्यालय के बीएससी (ऑनर्स) उद्यानिकी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी और बीटेक बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में प्रवेश को यह परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विश्वविद्यालय के एलएस नेगी ऑडिटोरियम में 4 जुलाई को पहली काउंसलिंग होगी। प्रवेश परीक्षा में 50 प्रतिशत और उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय अपनी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की मार्क्सशीट, पिछले स्कूल से चरित्र प्रमाण पत्र और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र सहित अन्य श्रेणी प्रमाण पत्र (जहां भी लागू हो) साथ लाना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा वह छात्र जो इन विषयों में स्वयं वित्त पोषित सीटों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 01 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

लेट फीस के साथ 6 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। स्व-वित्त पोषित सीटें पूरे भारत के छात्रों के लिए खुली हैं। एडमिशन 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें