फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट का मौका

Mon, 29 Aug 2016 11:50 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के शहरी गरीब युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। जिला मुख्यालयों की तर्ज पर सूबे के 54 नगर निकायों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में गरीब शहरी युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह के कोर्स के बाद इन्हें प्लेसमेंट दी जाएगी। इन्हें अपना व्यवसाय चलाने को सस्ती दर पर लोन भी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग निदेशालय ने सभी जिला प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना के पहले चरण में सूबे के जिला मुख्यालयों के नगर निकायों में युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। दूसरे चरण में सभी नगर पंचायतों और नगर परिषदों के युवा योजना का लाभ उठाएंगे। इन्हें राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से सूचीबद्ध संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभिन्न ट्रेडों में तीन-तीन माह का कोर्स पूरा होने के बाद टेस्ट लिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण युवाओं को प्रमाणपत्र के साथ कंपनियों में प्लेसमेंट दी जाएगी। युवक-युवती पर विभाग अधिकतम 34888 रुपये खर्च कर रहा है। दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले किसी भी आयु वर्ग के नौजवान योजना का लाभ उठा सकते हैं। अभ्यर्थी नजदीकी नगर परिषद अथवा नगर पंचायत में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यहां कर सकते हैं कोर्स
स्टार सिक्योरिटी मंडी, स्किल प्रो शिमला, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट परवाणू, सीआईपीईटी, आईएलएंडएफएस इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल नाहन, ज्ञान शक्ति विद्यापीठ पांवटा साहिब।

तीन माह की अवधि के 20 कोर्स
लैथे मशीन ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, स्वीइंग मशीन ऑपरेटर, हेल्पर इलेक्ट्रिशयन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, इंजेक्शन मोलडिंग मशीन ऑपरेटर, सर्टिफिकेट प्रोग्राम फॉर फूड एंड बीवरेज सर्विस-स्टीवर्ड, सर्टिफिकेट प्रोग्राम फॉर ट्रेनी एसोसिएट, सर्टिफिकेट कोर्स फॉर अनआर्म्ड सिक्योरिटी, आईटी हेल्पडेस्ट असिस्टेंट, सेल्स एसोसिएट, टैक्सी ड्राइवर, एलएमवी ड्राइवर, कस्टमर रिटेंशन एक्जीक्यूटिव, अनआर्म्ड सिक्योरिटी, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, कंस्ट्रक्शन एंड कारपेंटरी, कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव।

पहले चरण में जिलास्तर पर कार्यक्रम लागू किया था। अब प्रदेश के सभी नगर निकायों में लागू किया जा रहा है। लाभार्थी नजदीकी नगर निकाय में आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने जिला प्रबंधकों को योजना का लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। -डॉ. आरके पुर्थी निदेशक शहरी विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें