फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी में गलतियां

Mon, 09 Mar 2020 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय  की ओर से जारी की गई शोध पात्रता परीक्षा की रिवाइज आंसर-की में अभी भी कई गलतियां हैं। रिवाइज्ड आंसर-की में ऐसे प्रश्नों को सही दर्शाया गया है, जो ठीक नहीं हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने इतिहास विषय की आंसर-की में 11 प्रश्नों में बदलाव किया है। इनमें से तीन प्रश्नों के गलत उत्तरों को सही बताया गया है।इन प्रश्नों में प्रश्न नंबर 33 ‘दि बुक हिंद स्वराज वाज ओरिजनली रिटन इन दि लेंग्वेज’ का उत्तर गुजराती है, जबकि रिवाइज्ड आंसर-की में इसे मराठी बताया गया है।

विज्ञापन


वहीं प्रश्न नंबर 42 ‘वेन वाज दि विडो मैरेज एक्ट वाज पास्ड इन दि कोलोनियल इंडिया’ का उत्तर 1854 बताया गया है, जबकि इसका सही उत्तर 1856 है। प्रश्न संख्या 43 ‘विच सोशल रिफोर्म ऑफ महाराष्ट्र विकम फेमस वाई दि नेम ऑफ लोखितवाडी’ का सही उत्तर गोपाल हरि देशमुख है, लेकिन रिवाइज्ड आंसर- की में इसका उत्तर आत्मारंग पांडुरंग दिया है। जो गलत है। वहीं ऐसे ही कई प्रश्न संदेह के घेरे में हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक संजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें गलत प्रश्नों बारे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसे चैक कर, दुरुस्त करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें