फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 9वीं-जमा एक की परीक्षाओं में आएंगे एमसीक्यू

Tue, 22 Jan 2019 01:03 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में पूूछे जाने वाले एमसीक्यू (बहु विकल्पी प्रश्न) की तर्ज पर 9वीं और जमा दो के प्रश्नपत्रों में भी इसे लागू करेगा। मार्च-2019 में 9वीं और जमा एक की वार्षिक परीक्षाओं में 15 से 20 फीसदी प्रश्न एमसीक्यू होंगे।

विज्ञापन


पीआईएसए (प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट असेसमेंट) फॉर्मेट के तहत 9वीं और जमा एक की वार्षिक परीक्षाओं में एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। 9वीं की गणित और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जमा एक की फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित विषयों में 20 फीसदी एमसीक्यू प्रश्न होंगे, जबकि अन्य विषयों में 15 फीसदी एमसीक्यू प्रश्न होंगे।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. एसके सोनी ने बताया कि स्कूली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र बहु विकल्पी प्रश्न के आधार पर तैयार किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


अध्यापकों की होंगी कार्यशालाएं 
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में एमसीक्यू (बहु विकल्पी प्रश्न) के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए अध्यापकों की कार्यशालाएं होंगी। इसमें पेपर सेटिंग, मूल्यांकन सहित प्रश्नपत्रों में एमसीक्यू प्रश्नों के बारे में बताया जाएगा। इसमें आने वाले सुझावों पर भी बोर्ड कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें