फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बच्चा होने पर डीएलएड के लिए भी मिलेगा सस्ता ऋण

Tue, 22 Jan 2019 12:48 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्चा होने की सूरत में हिमाचल सरकार डीएलएड डिप्लोमा कोर्स करने के लिए भी लोन देगी। यह आदेश राज्य सरकार के वित्त विभाग ने जारी किए हैं। सरकारी कर्मचारियों को यह एडवांस एजुकेशन लोन 75 हजार रुपये दिया जाता रहा है। 

विज्ञापन


अभी तक डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) के लिए यह ऋण देय नहीं था, जबकि इसे अन्य कोर्स को करने के लिए दिया जाता रहा है। इस तरह का एडवांस या लोन उन तमाम सरकारी कर्मचारियों को देने की व्यवस्था की गई है जिनका बच्चा यानी एक बेटा या एक बेटी है।

यह उन बच्चों की पढ़ाई के लिए दिया जाता है।  अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त की ओर से इस बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों को अवगत करवा दिया गया है। दरअसल इस बारे में सरकारी कर्मचारियों की ओर से लगातार मांग की जा रही थी। वित्त विभाग ने लंबे विचार-विमर्श के बाद एक अन्य विषय को शामिल करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें