फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित, धर्मशाला कॉलेज की आयशा प्रथम

Thu, 12 Sep 2019 08:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज की आयशा कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तकनीकी विश्वविद्यालय ने एमसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। पहले तीन स्थानों पर धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा रहा है। धर्मशाला कॉलेज की आयशा कपूर ने एमसीए अंतिम वर्ष में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


आयशा कपूर ने 4100 में से 3576 अंक हासिल किए हैं। प्रदेश की दूसरे और तीसरे स्थान पर भी धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थियों ने हासिल किया है। कृतिका शर्मा ने 3526 अंक लेकर दूसरा और अभिषेक ग्रोवर 3500 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

आयशा कपूर कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की रहने वाली हैं। डीएवी कॉलेज कांगड़ा से बीसीए की पढ़ाई की है। कृतिका शर्मा चंबा जिले की रहने वाली हैं और चंबा कॉलेज से बीसीए की है।
विज्ञापन


अभिषेक ग्रोवर कांगड़ा के स्थायी निवासी हैं और डीएवी कांगड़ा कॉलेज से ही बीसीए की पढ़ाई के बाद धर्मशाला से एमसीए पूरी की है। धर्मशाला कॉलेज के एमसीए विभाग के समन्वयक प्रो सतीश सूद ने अंतिम वर्ष की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें