हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 10 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत होने वाली छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) और जेई समेत 10 पोस्ट कोड की परीक्षाएं 12 अक्तूबर से होंगी। पोस्ट कोड 709 क्लर्क और लेखाकार की परीक्षा 12 अक्तूबर को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 715 जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल सायंकालीन सत्र में होगी।
पोस्ट कोड 712 इलेक्ट्रिशियन एवं सब स्टेशन अटेंडेंट की परीक्षा 13 अक्तूबर को सुबह और पोस्ट कोड 714 जूनियर इंजीनियर सिविल की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। पोस्ट कोड 723 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा 20 अक्तूबर को सुबह तथा पोस्ट कोड 738 फिटर की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।
पोस्ट कोड 702 ग्रेड एक पब्लिसिटी असिस्टेंट की परीक्षा तीन नवंबर को सुबह, पोस्ट कोड 675 ग्रेड दो पब्लिसिटी असिस्टेंट की परीक्षा पांच नवंबर को सुबह, पोस्ट कोड 734 डिस्पेंसर की परीक्षा सायंकालीन सत्र में, जबकि पोस्ट कोड 742 तकनीकी सहायक की परीक्षा छह नवंबर को सुबह के सत्र में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि परीक्षा से पंद्रह दिन सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।