फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमयू में बढ़ेगा एमबीबीएस का स्टेट कोटा

Wed, 27 Mar 2019 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस कोर्स के लिए फीस निर्धारण से जुड़े मामले में सुनवाई 30 अप्रैल के लिए टल गई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य फीस निर्धारण कमेटी को आदेश दिए थे कि वह महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस कोर्स के लिए राज्य कोटा सीट व फीस के निर्धारण बाबत निर्णय ले और स्टेटस रिपोर्ट दायर करे।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस कोर्स के लिए स्टेट कोटे को 25 फीसदी से 50 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई 30 अप्रैल के लिए निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें