फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटेट: असम-बिहार के दस शहरों में बनेंगे अतिरिक्त केंद्र, छात्र ज्यादा होने पर लिया फैसला

Wed, 27 Mar 2019 02:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों की सुविधा के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2 के लिए असम और बिहार के 10 शहरों में अतिरिक्त केंद्र बनाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


असम और बिहार के दस शहरों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते सीबीएसई बोर्ड अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाएगा। सीबीएसई बोर्ड प्रबंधन के मुताबिक, असम और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, पटना, वैशाली, गुवहाटी, सिल्चर आदि शहरों में परीक्षार्थियों की संख्या अत्यधिक थी।

 इसलिए उक्त शहरों में अतिरिक्त केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि छात्रों को परीक्षा के लिए अन्य शहरों का रूख न करना पड़े। सीबीएसई ने आवेदन सुधार की सुविधा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इसलिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट  www.ctet.nic.in पर जाकर त्रुटियों में सुधार के साथ अपना केंद्र भी बदल सकते हैं।  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सात जुलाई को होगी। सीटेट परीक्षा का पहला पेपर सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक और पेपर दो दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें