साक्षात्कार में अप्रेंटिशिप के छात्र योग्य नहीं होंगे। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को पहले सात माह के लिए रखेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को 16200 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। वर्दी, सेफ्टी सूज और कैंटीन की सुविधा भी दी जाएगी।
सात माह बाद कंपनी अभ्यर्थी के कामकाज और व्यवहार को देखते हुए उन्हें स्थायी कर्मचारी बना सकती है। प्रदेश के इच्छुक आईटीआई डिप्लोमा होल्डर अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पैनकार्ड (सभी की तीन प्रतियां), पांच फोटो सहित आईटीआई नादौन स्थित रैल में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।