फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएनबी के प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के यहां लगेंगे सेंटर, 553 अभ्यर्थियों के होंगे सीधे इंटरव्यू

Fri, 08 Feb 2019 09:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
hnb university
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 553 अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार के लिए अर्ह घोषित किए गए हैं। उक्त सभी अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से मुक्त रहेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए 3952 ने आवेदन किया था। सबसे अधिक आवेदन वनस्पति विज्ञान के लिए किए गए हैं।  

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली सहित पांच शहरों (देहरादून, श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी व श्रीनगर) में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी शहरों में एक-एक परीक्षा केंद्र व देहरादून में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

दून में सबसे अधिक 17 सौ परीक्षार्थी हैं। प्रो. रावत ने बताया कि सबसे अधिक 278 आवेदन वनस्पति विज्ञान की पांच सीटों के लिए जबकि रसायन विज्ञान के लिए 242 और जंतु विज्ञान के लिए 230 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों विषयों में भी पांच-पांच सीटें हैं। 40 विषयों में प्री-पीएचडी व दो विषयों में आयोजित एमफिल प्रवेश परीक्षा के लिए 3952 आवेदन मिले थे, जिनमें से 553 अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार में शामिल होंगे।

ये सभी अभ्यर्थी नेट/स्लेट व एमफिल क्वालीफाई अभ्यर्थी हैं। इन अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से मुक्त रखा गया है। इन अभ्यर्थियों की मेरिट साक्षात्कार के अंकों व स्नातक तथा परास्नातक के प्राप्तांकों के आधार पर तय की जाएगी। प्री-पीएचडी की 108 व एमफिल की 25 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें