इसके लिए पंजीकरण फीस 50 रुपये प्रति आवेदक रखी गई है।30 जून को प्रदेश पुलिस और एयरटेल मिलकर मैराथन करवाएगी। मैराथन के लिए ..यही है संकल्प हमारा, नशा मुक्त हिमाचल प्यारा नारा दिया गया है।
पुलिस के प्रवक्ता और एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश पुलिस चौथी बार दूरसंचार कंपनी के साथ मिलकर मैराथन करवाने जा रही है।
मैराथन से पहले 24 से 29 जून तक नशे की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। शिक्षण संस्थानों तथा झुग्गी झोंपड़ियों में जागरूकता कार्यक्रम, सेमीनार तथा कार्यशालाओं के अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, नशा निवारण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी।
रिज मैदान पर पुरस्कार वितरण होगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म पुलिस सहायता कक्ष माल रोड तथा एयरटेल के द माल, संजौली तथा एसडीए कांप्लेक्स स्थित स्टोर पर उपलब्ध रहेंगे।