नए सत्र से तीनों राजकीय मेडिकल कालेज में कुल 437 सीटें पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन आर्थिक आरक्षण लागू होने पर भी अन्य छात्रों को सीटों का नुकसान नहीं होगा। बता दें कि नीट का रिजल्ट घोषित करने के बाद एमबीबीएस में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए 25 जून से काउंसिलिंग शुरू होनी है।
प्रदेश के तीनों राजकीय मेडिकल कालेजों में 25-25 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए एमसीआई से अनुमति मिल गई है। इसी सत्र से बढ़ी हुई एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। दाखिलों में आर्थिक आरक्षण को भी लागू किया जाएगा। सीटें बढ़ने से आरक्षण के चलते अन्य छात्रों के प्रवेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा। -नितेश कुमार झा, सचिव, स्वास्थ्य विभाग
मेडिकल कालेज वर्तमान सीट प्रस्तावित सीट
दून मेडिकल कालेज 150 187
हल्द्वानी मेडिकल कालेज 100 125
श्रीनगर मेडिकल कालेज 100 125