प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 636 के तहत भाषा अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने सितंबर 2017 में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक के 197 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
इसके बाद आयोग ने 14 जुलाई 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा में 6856 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1203 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आयोग ने 598 अभ्यर्थियों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।