फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें

Thu, 24 Nov 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से संचालित केंद्रीय विद्यालयों (केवी)की शिक्षक भर्ती का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देश के 34 शहरों में केवी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


17 दिसंबर को प्रधानाचार्यों और पीआरटी संगीत के पदों की लिखित परीक्षा होगी। इसके अलावा 7 जनवरी को पीजीटी और पीआरटी, 7 जनवरी को टीजीटी और टीजीटी संगीत के पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पूरे देश में 6205 शिक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इसमें प्रधानाचार्य के 90, पीजीटी के 690, टीजीटी के 926, प्राइमरी टीचर के 4348 और संगीत के प्राइमरी टीचरों के 151 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। टीजीटी और प्राइमरी टीचरों के पदों के लिए सी टैट पास होना अनिवार्य है। प्रदेश के अभ्यर्थियों को केवी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के परीक्षा केंद्रों पर जाना पड़ेगा। आवेदनकर्ता केंद्रीय विद्यालय संगठन की बेवसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें