फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 01 Aug 2019 04:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 595 और 596 के तहत आयोग ने भाषा एवं संस्कृति विभाग में कनिष्ठ तकनीकी सहायक के दो-दो पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इसके बाद आयोग ने 25 मार्च 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। पोस्ट कोड 595 में सात अभ्यर्थियों, जबकि पोस्ट कोड 596 में आठ अभ्यर्थियों को 20 अगस्त को होने वाले 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

पोस्ट कोड 595 के तहत रोलनंबर 595000090, 595000117, 595000130, 595000141, 595000145, 595000182, 595000185 का चयन हुआ है। पोस्ट कोड 596 में रोलनंबर 596000017, 596000018, 596000019, 596000033, 596000040, 596000042, 596000043, 596000047 का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें