प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 673 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर 25 पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने फरवरी 2019 में लिखित परीक्षा करवाई। 24 जून से 29 जून के बीच स्किल टेस्ट करवाया गया। मेरिट में रहे 64 अभ्यर्थियों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
29 नवंबर को चयन आयोग के कार्यालय में मूल्यांकन परीक्षा होगी। इधर, आयोग ने पोस्ट कोड-703 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में वार्डन के एक पद के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। रोलनंबर 703000001 विनोद कुमार को आयोग ने सफल घोषित किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि दोनों पोस्ट कोड के पदों का भर्ती परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट http://www.hpsssb.hp.gov.in) पर भी उपलब्ध है।