कोरोना काल में युवाओं के पास नौकरी का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से सात सितंबर को आईटीआई चंबा में कैंपस इंटरव्यू करवाया जा रहा है। इसमें दो निजी कंपनियों की ओर से 120 पद भरे जाने हैं। पहली कंपनी में आवेदकों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। इसमें युवाओं को पहले तीन महीने तक 6,750 और इसके बाद 8810 मानदेय दिया जाएगा।
दूसरी कंपनी में हेल्पर के साठ पद भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से दसवीं निर्धारित की गई है। इसमें युवाओं को दस हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान युवाओं को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पास पोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लाना होगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि लुधियाना और बद्दी की दो निजी कंपनियां 120 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।