अप्रेंटिस ऑपरेटर के 100 पद भरने के लिए निजी कंपनी जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 28 जनवरी को सुबह 11 बजे साक्षात्कार लेगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि महावीर स्पिनिंग मिल्ज, टैक्सटाइल डिविजन, साई रोड बद्दी ने अप्रेंटिस ऑपरेटर के 100 पद अधिसूचित किए हैं। इनमें वीवर, फैब्रिक, चीकर व रिवाइडर के पद शामिल हैं। साक्षात्कार के लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की महिला आवेदक पात्र होंगी।