फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 पद भरने के लिए हमीरपुर में इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

Mon, 05 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी की कंपनी छह जून को इलेक्ट्रॉनिक्स, इलैक्ट्रीशियन और फिटर के 85 पदों के लिए इंटरव्यू लेगी। इंटरव्यू रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह दस बजे से होंगे। इसमें 18 से 25 आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलैक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में वर्ष 2016 से पहले आईटीआई करने वाले इंटरव्यू में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


कंपनी 35 पद इलेक्ट्रॉनिक्स, 25 पद फिटर और 35 पद इलैक्ट्रीशियन ट्रेड से भरेगी। इंटरव्यू में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 5700 रुपये मासिक वेतन और 1500 रुपये स्टाइपेंड देगी। कंपनी की ओर से कैंटीन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी। इंटरव्यू में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

उधर, जिला रोजगार अधिकारी वीपी राणा का कहना है कि मैसर्ज प्रॉक्टर एवं गैंबल होम प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बद्दी आईटीआई डिप्लोमा होल्डर प्रशिक्षुओं के 85 पदों के लिए 6 जून को इंटरव्यू लेगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को जिला रोजगार कार्यालय में पहुंचें।
विज्ञापन


नादौन में रोजगार मेला आज 
भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से आरसीए की विशेष भर्ती की जा रही है। नादौन शाखा प्रबंधक एसएस वर्मा ने बताया कि नादौन शाखा कार्यालय में 5 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

एलआईसी कार्यालय नादौन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी दस्तावेजों के साथ आकर साक्षात्कार दे सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 5000 रुपये मासिक स्टाइपेंड तथा काम के अनुसार कमीशन दी जाएगी। इसके लिए व्यवसाय संबंधी टारगेट पूरा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहचान पत्र, पैन कार्ड और अपने सभी दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतिलिपियां साथ में लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें