कृषि क्षेत्र में भविष्य संवारने के लिए कृषि विवि पालमपुर की प्रवेश परीक्षा में 10 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। रविवार को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में विभिन्न कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। इसके माध्यम से छात्रों को एग्रीकल्चर साइंस और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान बीएससी में प्रवेश मिलेगा।
एग्रीकल्चर बीएससी और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान बीएससी 161 सीटों के लिए यह परीक्षा हुई। यह परीक्षा प्रदेश भर के प्रमुख शहरों में तीस सेंटरों पर हुई। कृषि विवि पालमपुर में बीएससी एग्रीकल्चर और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान बीएससी में प्रवेश पाने के लिए छात्र सुबह से सेंटरों के बाहर जमा हो गए।
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान बीएससी में 161 सीटों के लिए प्रदेश भर से करीब दस हजार छात्रों ने परीक्षा दी। अब परीक्षा में मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए करीब तेरह हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। पहले यह परीक्षा जमा दो के मेरिट आधार पर होती थी, लेकिन करीब छह साल पहले से यह परीक्षा ओपन टेस्ट के माध्यम से हो रही है।
इसका परिणाम करीब एक से डेढ़ महीने के अंदर निकल जाएगा। हालांकि, कृषि विवि में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा परिणाम मेरिट के हिसाब से ही बनेगा, लेकिन इसमें भी एससी, एक्स सर्विसमैन और स्पोर्ट्स मैन आदि का कोटा होगा।
विवि में अभी होम साइंस और बेसिक साइंस में प्रवेश अभी भी जमा दो की मेरिट पर किया जाता है। उधर, कृषि विवि पालमपुर के संयुक्त निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) डॉ. हृदय पाल सिंह प्रदेश भर में यह परीक्षा ली गई है। इसका परिणाम एक से डेढ़ महीने का समय लेगा।