फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 बेराजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, धर्मशाला में होंगे इंटरव्यू

Thu, 31 Aug 2017 05:17 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर महीने में बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुलेगा। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में इस माह चार, छह और 14 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। इसमें करीब 700 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी। इसमें मिडल, मैट्रिक और जमा दो सहित विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई होल्डर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार के माध्यम से 500 सिक्योरिटी गार्ड, 60 ट्रेनी वर्कर्स और 25 सेमी स्किल्ड के पद भरे जाएंगे।  क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में चार सितंबर को होने वाले साक्षात्कार में मैसर्ज विप्रो एंटरप्राइजर लिमिटेड बद्दी ट्रेनी वर्कर की भर्ती करेगी। इसमें मिडल, मैट्रिक और जमा दो के 23 से 40 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं।

इसमें चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 8063 रुपये सीटीसी दिया जाएगा। छह सितंबर को होने वाले साक्षात्कार में मैसर्ज आईपीएफ विक्रम इंडिया लिमिटेड कुराली रोपड़ (पंजाब) सेमी स्किल्ड पोस्ट के लिए साक्षात्कार लेगी। इसमें फिटर और मेकैनिकल फ्रेशर आईटीआई होल्डर 18 से 40 वर्ष आयु के बेरोजगार भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को 8350 रुपये वेतन सहित रहने और कंपनी से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा 14 सितंबर को मैसर्ज जी4 एस सिक्योर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मैट्रिक पास सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती करेगी।

इसमें 19 से 35 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 6500 रुपये वेतन देगी। उधर, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला (कांगड़ा) शम्मी शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ कार्यालय में सुबह दस बजे रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें