मॉडर्न आईटीआई परागपुर में 7 दिसंबर को भिवाड़ी, राजस्थान की कंपनी श्रीराम पिस्टन कैंपस साक्षात्कार लेगी। इस दौरान फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, ऑटोमोबाइल और फॉउंडरी मैन ट्रेडों से पासआउट प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा 10वीं, 12वीं पास भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उसका कद कम से कम पांच फीट तीन इंच और न्यूनतम भार 50 किलोग्राम होना चाहिए।
बेरोजगारों का चयन कंपनी रोल पर होगा। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ज्वाइनिंग लेटर मौके पर ही दिए जाएंगे। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने दी।