फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 20 हजार रुपये वेतन और मिलेंगी ये सुविधाएं

Sat, 19 May 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपने आईटीआई कोर्स किया है तो आपके पास जानी मानी आटोमोबाइल कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका है। बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ बनीखेत में 25 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से युवाओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए योग्यता दसवीं और आईटीआई से फिटर, वेल्डर, पेंटर, मशीनिस्ट, ऑटोमोबाइल, टर्नर, मोटर मैकेनिक, व्हीकल, डीजल मेकेनिक कोर्स रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 20854 रुपये पगार और बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी कंपनी देगी। 

विज्ञापन

500 बेरोजगार युवाओं का हाेगा चयन

निजी कंपनियां बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कर बेरोजगारी को कुछ हद तक कम करने में मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में मारुति सुजुकी कंपनी गुड़गांव और हरियाणा के लिए 500 बेरोजगार युवाओं का चयन करेगी।

रोजगार मेले में अन्य राज्य के सरकारी तथा निजी आईटीआई से पास बच्चे भी भाग ले सकते हैं। नौकरी के लिए एक साल या छह माह का कोर्स मान्य नहीं होगा। साक्षात्कार में 10वीं का प्रमाण पत्र, आईटीआई पास प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी।

इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने कहा कि साक्षात्कार प्रक्रिया नौ बजे शुरू होगी। उन्होंने सभी युवाओं से इसमें भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें