कांगड़ा जिले के आईटीआई शाहपुर में सात और आठ मई को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान गुड़गांव की एक कंपनी युवाओं को रोजगार देगी। पहले लिखित परीक्षा होगी और इसके बाद साक्षात्कार लिए जाएंगे।
18 से 25 साल के युवा साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिकल, फिटर व्यवसायों में 2014, 2015, 2016, 2017 और 2018 से पास आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित आईटीआई युवाओं को कंपनी प्रशिक्षुओं को 12,000 रुपये महीने का वेतनमान देगी। सब्सिडाइज कैंटीन सुविधा और महीने की एक छुट्टी दी जाएगी।
अभ्यर्थी प्राइवेट और औद्योगिक संस्थान से पास आउट हुआ होना चाहिए। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी संतोष नारायण ने बताया कि कंपनी युवाओं को एक साल तक ट्रेनिंग देगी और उसके बाद इन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर नियमित किया जाएगा।