बेरोजगार युवाओं के लिए 18 मार्च को पालमपुर उप रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा। इसमें हेल्पर और अन्य ट्रेडों के करीब 180 पद भरे जाएंगे। उप रोजगार कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि 18 मार्च को निजी कंपनी में हेल्पर मशीन ऑपरेटर, रबर मोलडिंग और ग्राइंडर के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे।
ये साक्षात्कार मेसर्ज एमके ऑटो क्लच कंपनी, खैरी काला अंब, जिला सिरमौर की ओर से सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे। हेल्पर के 100 पदों के लिए 20 से 25 वर्ष आयु के उम्मीदवार, जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास हो, भाग ले सकेंगे।