फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP BOARD: अब इन दो विषयों के पेपर भी हुए रद्द, दोबारा होगी परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में लापरवाही के मामले थम नहीं रहे हैं। राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) और रेगुलर विद्यार्थियों की 6 मार्च को हुई दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय और 9 मार्च को हुई जमा दो कक्षा की राजनीति शास्त्र की परीक्षा में परीक्षा संचालकों ने जिला शिमला के कुपवी और जिला चंबा के भरमौर के सकूलों में गलत प्रश्न पत्र बांट दिए।
विज्ञापन


इसका पता चलने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को प्रदेश भर में एसओएस के दसवीं कक्षा का अंग्रेजी और जमा दो कक्षा के राजनीति शास्त्र विषय का पेपर रद कर दिया है। 

जानकारी अनुसार जिला शिमला के रावमापा कुपवी में 6 मार्च को दसवीं के अंग्रेजी विषय के पेपर में रेगुलर विद्यार्थियों को शाम को होने वाली एसओएस परीक्षा के प्रश्नपत्र बांट दिए गए जबकि एसओएस विद्यार्थियों को रेगुलर परीक्षा के प्रश्न पत्र बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति शास्‍त्र की परीक्षा में भी हुई बड़ी गलती

वहीं, जिला चंबा के रावमापा भरमौर में  9 मार्च को हुई जमा दो कक्षा की राजनीति शास्त्र की परीक्षा में भी यही गलती दोहराई गई। परीक्षा स्टाफ की इस लापरवाही का खामियाजा अब विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा।

इस बारे, बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने बुधवार को बताया कि गलत  प्रश्न पत्र बांटने के कारण  6 मार्च को संचालित एसओएस दसवीं कक्षा के अंग्रेजी व 9 मार्च को एसओएस जमा दो के राजनीति शास्त्र के पेपर को प्रदेश भर में रद किया है

जबकि जिला शिमला के रावमापा कुपवी में दसवीं के रेगुलर विद्यार्थियों के अंग्रेजी और जिला चंबा के रावमापा भरमौर में जमा दो कक्षा की रेगुलर राजनीति शास्त्र की परीक्षा रद की है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।       
   
हिंदी के पेपर में पकड़े 13 नकलची      
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामलों पर विराम नहीं लग रहा है। बुधवार को हुए जमा दो कक्षा के हिंदी के पेपर में प्रदेश भर में नकल के 13 मामले पकड़े गए। बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड के उड़नदस्तों ने बुधवार को जिला कांगड़ा में नकल के 6 मामले, जिला कुल्लू में 5 और जिला सिरमौर में 5 मामले पकड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें