रोहतक में माइक्रो टर्नर दसवीं-जमा दो पास युवाओं को 8500 रुपये, आईटीआई को 9000 और डिप्लोमा पास को 9500 से 11 हजार तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। बद्दी की माइक्रो टर्नर कंपनी में दसवीं-जमा दो पास को 7400 रुपये, आईटीआई को 7800 और डिप्लोमा पास को 8000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
बद्दी की लीवगार्ड कंपनी में दसवीं-जमा दो कक्षा पास को 7100 रुपये, आईटीआई को 7100 और डिप्लोमा पास को 7500 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। परवाणू की माइक्रोटेक कंपनी में दसवीं-जमा दो कक्षा पास को 7300 रुपये और आईटीआई को 7850 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। परवाणू की सिक्योर मीटर में दसवीं-जमा दो कक्षा पास को 8000 रुपये, आईटीआई को 8000 और डिप्लोमा पास को 8500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।