फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सीबीएसई ने बदला नियम, अब इतने फीसदी नंबरों पर पास होंगे10वीं के छात्र

Fri, 12 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

अगर आप भी सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सीबीएसई ने छात्रों के लिए नियम में बदलाव किया है।

विज्ञापन


10वीं में अब केवल 33 प्रतिशत अंकों पर ही पास माना जाएगा। बोर्ड ने बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी कर दिया। अब 10वीं में किसी भी विषय में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। 

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 10वीं में अभी तक छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए थ्योरी में 33 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 33 प्रतिशत अंक अलग-अलग लाने पड़ते थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

2019 की बोर्ड परीक्षाओं में यह लागू हो जाएगा

अब दोनों विषयों के कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने पर छात्र को पास माना जाएगा। बोर्ड का यह नियम वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं में यह लागू हो जाएगा।

आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं के स्किल विषयों की परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षाएं मार्च में होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें