फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, वेतन भी मिलेगा शानदार

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। चयनित युवाओं को वेतन भी शानदार मिलेगा। निजी कंपनी में 40 युवाओं को नौकरी का मौका है।बॉस चैसिस सिस्टम इंडिया गुड़गांव 25 अप्रैल को आईटीआई मंडी में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करेगी।

विज्ञापन


 इसमें 2016-17 के आईटीआई पासआउट युवा साक्षात्कार में हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। कंपनी 25 अप्रैल को लिखित परीक्षा लेगी। परीक्षा पास करने वाले छात्रों का इंटरव्यू होगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतन

विभिन्न ट्रेडों वेल्डर, फिटर, टर्नर, मोटर मेकेनिक, प्लास्टिक इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रीशियन पदों के लिए युवाओं  के साक्षात्कार लेगी। कंपनी चयनित युवाओं को एक वर्ष के प्रशिक्षण के साथ वेतन भी देगी। इस दौरान कंपनी प्रशिक्षण के साथ युवाओं को 13,364 रुपये प्रति माह वेतन देगी।

प्रशिक्षण के बाद परफार्मेंस के आधार पर आगे युवाओं का चयन करेगी। कंपनी एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को एक समय का भोजन, यूनिफार्म और ट्रांसपोर्ट की निशुल्क सुविधा देगी। उन्होंने युवाओं से सभी दस्तावेजों सहित उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें