हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में खाली चल रहे कर्मचारियों के पदों को भरा जाएगा। इससे न केवल बोर्ड में कर्मचारियों का टोटा खत्म होगा बल्कि प्रदेश के बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा।
शिक्षा बोर्ड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 50 पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए बोर्ड दो सितंबर को लिखित परीक्षा लेगा। इसमें उतीर्ण अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट और बाद में साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा के लिए युवा चार से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।